Guru Purnima 2019 : आषाढ़ के महीने शुरू होने के पश्चात से 4 महीने तक साधु संत एक जगह रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं।
इस मौसम में ना तो अधिक गर्मी होती है और ना ही अधिक सर्दी, यह 4 महीना अध्ययन के लिए, ज्ञान प्राप्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
वर्षा ऋतु के आगमन होते ही चारों ओर हरियाली छा जाती है, ऐसे में ज्ञान की प्राप्ति कुछ सीमा तक होती है।
![]() |
Guru Purnima 2019, Guru Purnima Quotes |
इस दिन वेदव्यास जिन्हें आदि गुरु के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म हुआ था। उनके सम्मान से ही गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है।
भक्ति काल के संत घासीदास का जन्म भी इसी दिन हुआ था। वे कबीर दास के शिष्य थे।
गुरु जोकि अंधकार को दूर कर ज्ञान की उचित दिशा प्राप्त कराते हैं, ज्ञान का प्रकाश प्रज्वलित करते हैं, ऐसे गुरु जिनकी समानता देवता से करते हुए कबीर दास जी लिखते हैं-
गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय।बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताए।।
अर्थात कबीर दास जी कहते हैं "हे पार्थ¡ तुम्हारे सामने गुरु तथा ईश्वर दोनों खड़े हैं, तुम सर्वप्रथम किसे प्रणाम करोगे। ऐसी स्थिति में गुरु के चरण कमलों में सर्वप्रथम अभिनंदन करना उचित है, जिनके कृपा रूपी प्रसाद से ही ईश्वर तक पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अर्थात गुरु और ईश्वर में गुरु को सर्वोच्च माना गया है।
इन गुरुओं में सर्वप्रथम गुरु हमारी माता है जिसने हमें जन्म दिया और सर्वप्रथम ज्ञान जिनसे मिला।
इसी तरह भगवत गीता में भी एक श्लोक आती है -
गुरुर्ब्रम्हा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वरा:।गुरु: साक्षात् परं ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः।।
अर्थात गुरु ही ब्रह्मा, गुरु ही विष्णु है, गुरु ही महेश्वर है, गुरु ही साक्षात परब्रह्म है, उन सद्गुरु को मैं प्रणाम करता हूं।
कैसे मनाएं गुरु पूर्णिमा -
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा की जाती है। उनसे आशीर्वाद लेकर जीवन की सफलता का प्रसाद लिया जाता है। गुरुओं को उपहार देकर प्रसाद प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस आशीर्वाद और प्रसाद मात्र से जीवन सफल हो जाता है, और हर मार्ग पर सिद्धि प्राप्त होती है।शास्त्रों में भी गुरु को परम पूजनीय माना गया है। ऐसे गुरुओं को शत शत नमन है।
About: guru purnima, guru purnima quotes, guru purnima 2019, guru purnima speech, speech on guru purnima, 16 july 2019, गुरु पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा 2019, guru purnima speech in hindi
Social Plugin