वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटी समप्रभ।निर्विघ्नम कुरू मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
![]() |
Happy Ganesh Chaturthi |
ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। भगवान श्री गणेश को बुद्धि, समृद्धि और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। गणेश चतुर्थी भद्रा महीने के शुक्ला चतुर्थी को मनाया जाता है।
भगवान श्री गणेश को ज्ञान का देवता माना जाता है। भगवान श्री गणेश को इस दिन सभी हिंदू अपने घर में स्थापित कर, 11 दिनों तक पूजा अर्चना करते हैं।
सुख के देवता परिवार में खुशी और आनंद का नया रूप बिखेरते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान श्रीगणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। विघ्नहर्ता, अर्थात दुखों को जड़ से खत्म कर देने वाला।
यह त्यौहार विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। भगवान श्री गणेश का प्रसाद और आशीर्वाद प्राप्त कर विद्यार्थी, अपने जीवन में और सभी प्रकार के इंतहानों में सफलता प्राप्त करते हैं।
भगवान श्री गणेश को अनेकों नाम से पुकारते हैं- लंबोदर महाराज, विग्नेश, एक दंता जैसे 108 नामों से पुकारा जाता है।
भगवान श्री गणेश मूषक की सवारी करते हैं तथा मोदक भगवान श्री गणेश का मुख्य भोजन है। श्री गणेश से जुड़े कई कथाएं हमारे देश भारत में प्रचलित हैं।
सभी हिंदू इस 11 दिनों तक एकजुट होकर भगवान श्री गणेश की स्थापना करते हैं और हर्ष और उल्लास से उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
11 दिन के पश्चात भगवान श्री गणेश की विसर्जन होती है।
~~{@}~~
Social Plugin